

उत्तराखंड परिवहन निगम के काठगोदाम डिपो ने अयोध्या के लिए बस सेवा शुरू की है। गुरुवार को सहायक महाप्रबंधक आलोक बनवाल ने बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने बताया कि हल्द्वानी से अयोध्या के लिए बस सुबह 8:30 बजे रवाना होगी। वहीं अयोध्या से दोपहर 3:30 बजे वापसी करेगी।
एक तरफ का किराया 745 रुपये लिया जाएगा। उत्तरांचल रोडवेज कर्मचारी यूनियन के शाखा अध्यक्ष मनोज भट्ट ने कहा कि लंबे समय से कर्मचारी बस चलाए जाने की मांग उठा रहे थे। अब इसके शुरू होने से आम लोगों को राहत मिलेगी।








