

उधम सिंह नगर जिला मुख्यालय में होटल में फ्री कमरा ना मिलने से गुस्साए एक दरोगा ने होटल में जमकर हंगामा किया।दरोगा ने होटल कर्मचारियों पर वर्दी की पूरी हनक दिखाई।
होटल मालिक ने दरोगा पर मैनेजर का मोबाइल तोड़ने और जबरदस्ती कमरा खुलवाने का आरोप लगाया है। दरोगा की दबंगई का पूरा वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
रुद्रपुर के गावा चौक पर चिल्लाना टावर के नाम से एक होटल है। यहां कमरा ना मिलने से नाराज विकास कुमार नामक दरोगा ने होटल में जमकर हंगामा मचाया।होटल रिसेपनिस्ट को भी दरोगा ने धमकाया और जबरदस्ती कमरा खुलवा लिया।
होटल मालिक शैलेंद्र चिल्लाना ने रुद्रपुर कोतवाली में तहरीर देकर दरोगा पर कर्मचारी के साथ मारपीट करने ,मोबाइल तोड़ने और होटल को बंद कराने की धमकी का आरोप लगाया है।









