नैनीताल:बाजूंन गांव क्षेत्र में शराब की दुकान खोलने का वोरोध करते हुए ग्रामीण जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे

शराब की दुकान खोलने का विरोध

उत्तराखण्ड के नैनीताल स्थित बाजूंन गांव क्षेत्र में शराब की दुकान खोलने का वोरोध करते हुए ग्रामीण जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे। ग्रामीणों ने दो बिंदुओं पर आधारित ज्ञापन ए.डी.एम.विवेक राय को सौंपा।

नैनीताल से कालाढूंगी मार्ग स्थित खुर्पाताल, बाजूंन और मंगोली के ग्रामीण, ग्राम प्रधान और जनप्रतिनिधियों ने चारखेत से लेकर नलनी- घटगढ़ के बीच सरकारी शराब की दुकान खुलने का विरोध करते हुए ए.डी.एम.के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने कहा की बीती 19 मार्च को यह प्रस्ताव अखबार में प्रकाशित होने के तुरंत बाद ही क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों ‌ने इसका कठोर विरोध करते हुए विधायक को लिखित रूप में विरोध की जानकारी दी।

ग्रामीणों ने कहा कि उनकी भावनाओं, महिलाओं की सुरक्षा और बच्चों के भविष्य को ध्यान में रखते हुए इस क्षेत्र में शराब की दुकान खोले जाने की अनुमति को तत्काल निरस्त किया जाए और टेंडर प्रक्रिया पर भी तत्काल प्रभाव से स्थायी रोक लगाई जाए।

 

 

इसके अलावा, ग्रामीणों ने प्राथमिक विद्यालय में कार्यरत प्रधानाध्यापिका द्वारा लगाए गए निराधार आरोप और एक निजी समाचार पत्र में प्रकाशित खबर पर उचित कार्यवाही न होने पर सामूहिक इस्तीफ़ा देने के संबंध में ए.डी.एम.के माध्यम से जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा।

 

इस दौरान, जिला पंचायत सदस्या देवकी बिष्ट, ग्राम प्रधान खुर्पाताल हंसी नेगी, ग्राम प्रधान अधौड़ा प्रेमा मेहरा, ग्राम प्रधान खमारी हेम बहुखंड़ी, ग्राम प्रधान जलाल गांव‌ खुशाल, ग्राम प्रधान गहलना कीर्ति आर्या, ग्राम प्रधान नलनी गोविन्द सिंह अधिकारी, कमला आर्या, मुकेश मेहरा, गौरव गोस्वामी।

 

विजय गोस्वामी, विक्रम कनवाल, त्रिलोक राठौर, जीवन नेगी, गणेश बिष्ट, गणेश मेहरा, कुनाल बेदी, गीता पाण्डे, नीमा कनवाल, पुष्पा कनवाल, मंजू आर्या, मंजू बिष्ट, कांता, पुष्पा कनवाल, कविता कनवाल, जानकी, गीता बिष्ट आदि मौजूद रहे।

 

 

सम्बंधित खबरें