उत्तराखंड मे पकड़ा गया सेक्स रैकेट, चार लोग गिरफ्तार

स्पा सेंटर की आड में चल रहे अनैतिक देह व्यापार के धंधे का दून पुलिस ने किया पर्दाफाश

एसएसपी देहरादून को मिली गोपनीय सूचना पर दून पुलिस की बडी कार्यवाही देह व्यापार में लिप्त 01 महिला व 03 पुरूषो को किया गिरफ्तारमौके से 05 पीडिताओं को किया रेस्क्यू, पैसो का लालच देकर स्पा संचालक द्वारा मसाज की आड में कराया जा रहा था देह व्यापार का धंधास्पा संचालक व महिला मैनेजर द्वारा फोन व व्हाट्सएप चैट के माध्यम से किया जाता था ग्राहको से सम्पर्कगिरफ्तार अभियुक्तों के विरूद्व अनैतिक व्यापार अधिनियम 1956 अन्तर्गत अभियोग किया गया पंजीकृत।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून को गोपनीय माध्यम से बसंत विहार क्षेत्र में स्पा सेन्टर की आड में अवैध देह व्यापार संचालित किये जाने की सूचना प्राप्त हुई थी, जिस पर उनके द्वारा एण्टी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट व थाना बसंत विहार पुलिस की सयुंक्त टीम गठित कर आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिये गये। गठित टीम द्वारा दिनांक 08-07-2024 को जी0एम0एस0 रोड़ पर स्थित रिलैक्स जोन स्पा एण्ड सैलून पर आकस्मिक चैकिंग की गई, तो स्पा सेन्टर के दो अलग-अलग कमरो में 02 महिला तथा 02 पुरूष आपत्तिजनक स्थिति में मिले, मौके से पुलिस टीम को आपत्तिजनक सामग्री बरामद हुई तथा स्पा सेन्टर के अलग कमरे में स्पा सेन्टर में कार्य कर रही 03 अन्य महिलाये मौजूद मिली।

सम्बंधित खबरें