शर्मनाक:किच्छा में आठ साल की बच्ची के साथ युवक ने किया दुष्कर्म

किच्छा, महिला के साथ लिव इन रिलेशनशिप में रहने वाले एक युवक पर उसकी आठ साल की पुत्री के साथ दुष्कर्म करने का आरोप है। महिला ने पुलिस को तहरीर देकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर मुकदमा दर्ज कर लिया है।

पुलिस को दी तहरीर में महिला ने बताया कि नशे का आदी होने से उसने अपने पति को आठ महीने पहले छोड़ दिया था। इस दौरान उसके साथ उसकी मर्जी से एक अन्य युवक

महिला के साथ लिव इन रिलेशनशिप में रह रहा था युवक

रहने लगा। वह रुद्रपुर में काम करती है। शनिवार शाम वह रुद्रपुर गई थी। इस दौरान उसकी आठ वर्षीय पुत्री घर पर थी।

आरोप है कि अकेलेपन का फायदा उठाकर उसके साथ रहने वाले युवक ने बच्ची के साथ दुष्कर्म किया। बच्ची के रोने की आवाज सुनकर पड़ोस में रहने वाली महिला ने उसे बताया। इसके बाद वह रुद्रपुर से घर वापस आई, तब तक युवक मौके से फरार हो गया। बच्ची ने अपनी मां को आपबीती बताई।

सम्बंधित खबरें