टनकपुर में बनेगा शारदा कॉरिडोर मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी रविवार को बनबसा पहुंचे। यहां समीक्षा बैठक करते हुए उन्होंने अधिकारियों से टनकपुर में शारदा कॉरिडोर (शारदा रिवर फ्रंट डेवलपमेंट) के कार्य की जानकारी ली। उन्होंने काम में तेजी लाने के निर्देश दिए। इसके अलावा उन्होंने बनबसा कैनाल क्षेत्र में एक हजार लोगों की क्षमता का रैन बसेरा बनाने के निर्देश दिए।

रविवार को एनएचपीसी विश्राम गृह बनबसा में प्रशासनिक अधिकारियों के साथ हुई बैठक में सीएम धामी ने शारदा कॉरिडोर के विकास कार्य के बारे में जानकारी ली। इसके भव्य निर्माण के लिए यूआईडीबी को जिम्मेदारी दी गई है। सीएम ने कहा कि क्षेत्र का विकास दीर्घकालीन विजन के साथ किया जाएगा। इसके अलावा उन्होंने बनबसा कैनाल क्षेत्र में एक हज़ार लोगों के लिए रैन बसेरे की व्यवस्था करने के भी निर्देश दिए।

उन्होंने स्थानीय लोगों, पूर्णागिरि मंदिर समिति और प्रशासन के सहयोग से शारदा और बूम घाट में नियमित रूप से आरती का आयोजन करने को कहा। अधिक से अधिक श्रद्धालुओं को आरती से जोड़ने के लिए जागरूकता अभियान चलाने के निर्देश दिए। उन्होंने पूर्णागिरि मेले में आने वाले श्रद्धालुओं को क्षेत्र में अधिक दिन रोकने और आसपास के पर्यटन स्थलों का दीदार कराने के लिए कार्य योजना बनाने के लिए भी कहा।

सम्बंधित खबरें