राष्ट्रपति पुलिस मेडल से सम्मानित श्री दीवान सिंह बिष्ट

इंडियन आर्मी,

बी एस एफ में सहा. कमांडेंट पद पर तैनात जागेश्वर श्रेत्र के ग्राम हरड़ (न्यौली) निवासी श्री दीवान सिंह बिष्ट को महामहिम राष्ट्रपति द्वारा उनकी विशिष्ट सेवाओं के लिए गणतंत्र दिवस 2026 के अवसर पर विशिष्ट सेवा पुलिस मेडल से सम्मानित किया गया है।

स्व. श्री भवान सिंह बिष्ट के पुत्र ने प्राथमिक शिक्षा हरड़ गांव से, High School उच्चतर माध्यमिक विद्यालय नैनी से, इंटरमीडिएट की शिक्षा जागनाथ इंटर कॉलेज शौकियाथल से की की तत्पश्चात वे जनवरी 1986 में बी एस एफ में भर्ती हुए। उन्होंने स्नातकोत्तर की डिग्री अपनी पिछली तैनाती के दौरान दिल्ली से हासिल की।

 

श्रेत्र के लिए यह अत्यंत गौरव का विषय है l

 

श्री बिष्ट ने देश के विभिन्न सीमांतों, पंजाब, जम्मू, कश्मीर, पूर्वोत्तर राज्यों, देश की प्रतिष्ठित कमांडो फोर्स एन एस जी, गृह मंत्रालय तथा बी एस एफ मुख्यालय दिल्ली में गत 40 वर्षों से देते आ रहे हैं।

 

ज्ञात रहे, श्री बिष्ट एक बार पहले भी उनकी एन एस जी में तैनाती के दौरान स्वतंत्रता दिवस 2017 के अवसर पर उनकी सराहनीय सेवाओं के लिए राष्ट्रपति द्वारा पुलिस मेडल से सम्मानित हुए थे।

 

श्री बिष्ट को दो बार राष्ट्रपति पुलिस मेडल के सम्मान से श्रेत्र के लोगों में विशेष खुशी व उत्साह का माहौल है।

सम्बंधित खबरें