पुलिस में एसआई, एएसआई भर्ती के लिए सुनहरा मौका

यूपी पुलिस में बंपर भर्ती की प्रक्रिया शुरू हो गई है। इच्छुक उम्मीदवार उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती और प्रोन्नति बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जाकर इस भर्ती के लिए अप्लाई कर सकते हैं। यूपी पुलिस एसआई भर्ती के लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख 28 जनवरी, 2024 है।

मिली जानकारी के अनुसार उत्तर प्रदेश पुलिस में 921 सब इंस्पेक्टर (एसआई) और असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर (एएसआई) के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। जिनमें पुलिस उप निरीक्षक (गोपनीय) के 268, पुलिस सहायक उप निरीक्षक (लिपिक) के 449, पुलिस सहायक उप निरीक्षक (लेखा) के कुल 204 शामिल हैं. इन पदों पर कैटेगरी वाइज पद आरक्षित भी किए गए हैं। बताया जा रहा है कि पुलिस उप निरीक्षक (गोपनीय) और पुलिस सहायक उप निरीक्षक (लिपिक) पदों के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थी के पास किसी भी स्ट्रीम स्नातक की डिग्री होनी चाहिए।

यूपी पुलिस एसआई भर्ती के लिए सभी उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के रूप में 400 रुपये का भुगतान करना होगा। उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट करने के लिए, बोर्ड पहले एक लिखित परीक्षा आयोजित करेगा, जिसके बाद दस्तावेज सत्यापन और शारीरिक परीक्षण होगा। लिखित परीक्षा 400 अंकों की होगी और परीक्षा की अवधि 2.5 घंटे होगी। परीक्षा में 200 प्रश्न होंगे।

सम्बंधित खबरें