सितारगंज:तलवार की नोंक पर बाईक लूटी

क्राइम,

सितारगंज। पेट्रोल पंप जा रहे बाइक सवार युवक की गर्दन पर तलवार रख दो युवकों ने बाइक लूट ली। पुलिस ने मामले में मुकदमा पंजीकृत कर जांच शुरू कर दी है। ग्राम लामाखेड़ा निवासी अरुण सिंह ने आरोप लगाया 10 मार्च की शाम वह बाइक से पेट्रोल भराने ओढली गया था। रास्ते में गुरजीत सिंह और उसके साथी ने जबरन रोककर उसके साथ गाली गलौज की इस दौरान हमलावरों ने उसकी गर्दन पर तलवार रखकर बाइक लूट ली। पुलिस ने मामले में मुकदमा पंजीकृत कर जांच शुरू कर दी है लिया है ।

 

सम्बंधित खबरें