

सितारगंज। मुकेश सनवाल के हाथों में भाजपा मंडल की कमान आ गयीं है मुकेश सनवाल को नगर का मंडल अध्यक्ष बनाया गया है हाई कमान द्वारा लिस्ट जारी करते ही मुकेश सनवाल समर्थक और भाजपा कार्यकर्ता उत्साहित होते ही मुख्य चौराहे पर पहुंचे और नव नियुक्त मंडल अध्यक्ष को फूलमाला और मिठाई खिलाकर स्वागत किया। नगर पालिका अध्यक्ष सुखदेव सिंह सभाषदो सहित मुख्य चौक पहुंचे और नव नियुक्त मंडल अध्यक्ष मुकेश सनवाल को मिठाई खिलाकर बधाई दी। नवनियुक्त भाजपा मंडल अध्यक्ष मुकेश सनवाल ने कहा कि भाजपा ने जो जिम्मेदारी मुझे दी है उसे मै बखूबी निभाऊंगा और भाजपा की मजबूती के लिए मैं क्षेत्र कार्य करूँगा और आमजन के हितो का ध्यान रखते हुए कार्य करूंगा और सरकार की लाभकारी योजनाओं को जन जन तक पहुंचाऊंगा। इस मोके पर नगर पालिका अध्यक्ष सुखदेव सिंह, पूर्व मंडल अध्यक्ष आदेश चौहान, महामंत्री अमित रस्तोगी, सभासद सतीश उपाध्याय, शिवपाल सिंह चौहान, चंदन श्रीवस्तव, दीपक गुप्ता, अनिरुद्ध राय, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष नवीन भट्ट निराला, सौरभ अरोरा, यूनुस शेख, दयानंद तिवारी, विजय सलूजा, विशाल श्रीवास्तव, वसीम मियां, शाहनवाज हुसैन, सोनू जायसवाल, जमील अहमद, रहीश सलमानी, नवीन भट्ट निराला, निर्मल सिंह, तरसेम सिंह, सुमन राय, बीना शाहू, आकाश अरोरा, जया जोशी, शमसुद्दीन मुखिया, फुरकान मियां आदि सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
