नैनीताल में 27 मई से स्लॉटर हाउस संचालन शुरू, खुले में कुर्बानी पर प्रशासन सख्त

नैनीताल: नैनीताल में 27 मई से फिर खुलेगा स्लॉटर हाउस, खुले में कुर्बानी पर होगी कार्रवाई नैनीताल। करीब दो वर्षों से बंद पड़ा नैनीताल का एकमात्र स्लॉटर हाउस अब 27 मई से नियमित रूप से संचालित होगा। इसके लिए उच्च न्यायालय से अनुमति मिल चुकी है। नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी रोहिताश शर्मा ने बताया कि वर्ष 2023 में पर्यावरण मंत्रालय की जांच के दौरान स्लॉटर हाउस में कई कमियां पाई गई थीं। मानकों पर खरा न उतरने के कारण इसे सील कर दिया गया था। उन्होंने बताया कि वर्ष 2025 में ईद के अवसर पर उच्च न्यायालय के निर्देशों के तहत स्लॉटर हाउस को केवल तीन दिनों के लिए खोला गया था। अब नगर पालिका द्वारा सभी आवश्यक मानकों और व्यवस्थाओं को पूरा कर लिया गया है, जिसके बाद 27 मई से इसे नियमित रूप से संचालित किया जाएगा। अधिशासी अधिकारी ने लोगों से अपील की है कि बकरीद के दौरान कुर्बानी केवल स्लॉटर हाउस में ही कराएं और खुले में कुर्बानी न दें। उन्होंने चेतावनी दी कि खुले में कुर्बानी करते पाए जाने पर संबंधित लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि नगर पालिका की ओर से सभी जरूरी सुविधाएं उपलब्ध करा दी गई हैं, इसलिए नागरिक स्लॉटर हाउस का ही उपयोग करें

सम्बंधित खबरें