एसटीएफ की हथियार तस्करों के विरुद्ध बड़ी कार्यवाही: भारी मात्रा में आटोमेटिक हथियारों की बरामदगी, दो अभियुक्त गिरफ्तार

आटोमेटिक हथियारों की बरामदगी,

रुद्रपुर। उत्तराखंड एसटीएफ ने हथियार तस्करों के विरुद्ध बड़ी कार्यवाही की है। भारी मात्रा में आटोमेटिक हथियारों की बरामदगी कर दो हथियार तस्करों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से हथियार व कारतूस के साथ ही हथियार सप्लाई के लिए प्रयोग में लाई जा रही कार भी बरामद की है। इसके साथ ही उत्तराखण्ड-उत्तर प्रदेश में सक्रिय गैंग का नेटवर्क ध्वस्त कर दिया है।

उत्तराखण्ड एसटीएफ. की एण्टी नारकोटिक्स टीम कुमाऊं द्वारा कोतवाली जसपुर पुलिस के साथ संयुक्त कार्यवाही करते हुए दो अभियुक्तो से दो पम्प एक्शन, 02 पिस्टल .32 बोर, 10 कारतूस जिन्दा .32 बोर बरामद किए हैं। गिरफ्तार अभियुक्तों शमशेर सिंह पुत्र कुलवंत सिंह, निवासी ग्राम हजीरा, थाना जसपुर, जनपद उधम सिंह नगर व सिमरनजीत पुत्र अजमेर, निवासी अंजनिया फार्म, थाना पुलभट्टा, जनपद उधम सिंह को जसपुर क्षेत्र से गिरफ्तार कर उनके विरूद्ध कोतवाली जसपुर पर आर्म्स एक्ट की सुसंगत धाराओ में अभियोग पंजीकृत किया गया।

 

गिरफ्तार अभियुक्तों में से अभियुक्त सिमरनजीत पाया गया थाना पुलभट्टा का हिस्ट्रीशीटर, जिस पर उत्तराखंड व उत्तर प्रदेश राज्य में एक दर्जन से अधिक आपराधिक मामले है दर्ज हैं।

अभियुक्तों ने बताया कि यह हथियार शाहजहांपुर उत्तर प्रदेश से लाये थे तथा जसपुर में बेचने के लिए जा रहे थे। अभियुक्तगणों से पूछताछ पर इस प्रकार के वैपन को सम्भवतः फर्जी लाइसेंस बनाकर उनपर चढ़ाकर आगे देना था। सभी इनपुट पर कार्यवाही की जा रही है।

अभियुक्त शमशेर सिंह पुत्र कुलवंत सिंह, निवासी ग्राम हजीरा, थाना जसपुर, जनपद उधम सिंह नगर। उम्र 39 वर्ष व सिमरनजीत पुत्र अजमेर, निवासी अंजनिया फार्म, थाना पुलभट्टा, जनपद उधम सिंह नगर। उम्र 37 वर्ष है।

एसटीएफ की टीम में निरीक्षक पावन स्वरुप, निरीक्षक विकास कुमार, उप निरीक्षक विनोद चंद्र जोशी, उपनिरीक्षक विपिन चन्द्र जोशी, उपनिरीक्षक केजी मठपाल, हेड कांस्टेबल महेन्द्र गिरी, हेड कांस्टेबल किशोर कुमार, हेड कांस्टेबल रविन्द्र सिंह, हेड कांस्टेबल दुर्गा सिंह, हेड सुरेन्द्र कनवाल, आरक्षी वीरेंद्र चैहान

आरक्षी इसरार अहमद, आरक्षी जितेन्द्र कुमार के अलावा

कोतवाली जसपुर पुलिस टीम के उप निरीक्षक गोविन्द मेहता, आरक्षी विजराम सिंह, सुभाष चंद्र शामिल थे।

सम्बंधित खबरें