मुख्यमंत्री द्वारा दिए गए सख्त निर्देश…..सभी सरकारी विभागों में बायोमेट्रिक हाजिरी अनिवार्य

उत्तराखंड राज्य में मुख्यमंत्री द्वारा सख्त निर्देश दिए गए हैं कि राज्य के सभी सरकारी विभागों में कर्मचारियों की बायोमेट्रिक हाजिरी अनिवार्य होगी और इसका पालन किया जाए। राज्य के सभी सरकारी विभागों में आज बृहस्पतिवार से बायोमेट्रिक हाजिरी अनिवार्य कर दी गई है। मुख्य सचिव आनंदवर्धन ने बुधवार को इस संबंध में निर्देश जारी किए थे। उन्होंने सभी जिम्मेदार अफसरो को अनिवार्य क्षेत्रीय भ्रमण करने के निर्देश भी दिए। 1 मई से मुख्य सचिव ने अधिकारियों को स्वयं एवं अपने अधीनस्थ विभागों में अनिवार्य बायोमेट्रिक हाजिरी सुनिश्चित करने के लिए कहा और उन्होंने विभागों को निर्देश दिए कि जनहित एवं राज्य में आवश्यक महत्वपूर्ण तथा प्राथमिक वाले लगभग 10-10 प्रस्तावों, योजनाओं एवं कार्यों की सूची तैयार की जाए।

 

Ad

सम्बंधित खबरें