सुखवंत सिंह आत्महत्या प्रकरण: चर्चित दरोगा की एसीआर लीक पर डीजीपी ने जांच बिठाई

सुखवंत सिंह आत्महत्या प्रकरण,

देहरादून। ऊधमसिंह नगर के किसान सुखवंत सिंह आत्महत्या कांड में सस्पेंड तत्कालीन आईटीआई थाने के एसओ कुंदन सिंह रौतेला की वार्षिक गोपनीय आख्या (एसीआर) सोशल मीडिया पर वायरल होने के मामले ने तूल पकड़ लिया है। पुलिस विभाग के गोपनीय दस्तावेज के सार्वजनिक होने को डीजीपी दीपम सेठ ने गंभीरता से लिया है। डीजीपी ने एसीआर लीक की जांच का जिम्मा एसटीएफ को सौंप दिया है।

 

 

पुलिस मुख्यालय का मानना है कि किसी भी अधिकारी या कर्मचारी की गोपनीय आख्या का सोशल मीडिया जैसे सार्वजनिक प्लेटफॉर्म पर प्रसारित होना संवेदनशील और गंभीर मुद्दा है। किस अधिकारी ने इसे लीक किया, उसकी जांच की जाएगी। पुलिस विभाग को इसमें बड़ी किरकिरी झेलनी पड़ी।

 

सम्बंधित खबरें