आतंकी हाफिज सईद के राइट हैंड Amir Hamza को PAK में मारी गोली

Amir Hamza

 

Lashkar-e-Taiba founding Member, Terrorist Amir Hamza Shot In Pakistan: पाकिस्तान के लाहौर से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। भारत के दुश्मन और लश्कर-ए-तैयबा (LeT) के फाउंडिंग मेंबर में से एक आतंकी अमीर हमजा मारा गया। पाकिस्ता में उसकी गोली मारकर हत्या कर दी गई। किसी अज्ञात हमलावर ने लाहौर में एक न्यूज चैनल के बाहर इस गोलीकांड को अंजाम दिया।

आतंकी हाफिज सईद के राइड हैंड Amir Hamza को PAK में मारी गोली

 

इस हमले के बाद पाकिस्तान वाले पंजाब प्रांत की राजधानी में अमीर हमजा को हॉस्पिटल ले जाया गया। जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। बता दें कि भारत के लिए ये बहुत बड़ी खबर है। अमीर हमजा ही वो शख्स था जिसने आतंकी हफीज सईद के साथ मिलकर लश्कर-ए-तैयबा आतंकी संगठन का गठन किया था।

 

लश्कर-ए-तैयबा आतंकी संगठन का किया गठन

 

भारत में हुए कई आतंकी हमलों में भी हमजा का रोल रहा। पाकिस्तान में लश्कर एक बड़ा आतंकवादी संगठन है। साल 1980 के अंत में इसका गठन हुआ था। हाफिज मुहम्मद सईद के नेतृत्व में ये शुरू हुआ था। ये समूह भारत में हमले कराने के लिए ही काम करता है। 2008 के मुंबई हमलों (26/11) के साथ भारत में कई बड़े आतंकवादी हमलों में इसी का हाथ है। आपको बता दें कि पिछले साल भी हमजा लाहौर में ही घर पर घायल हुआ था। जिसके बाद उसे हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया था

सम्बंधित खबरें