गुरुकुल इंटरनेशनल स्कूल हलद्वानी में 75वाँ गणतंत्र दिवस बड़े ही हषोल्लास से मनाया गया।

गुरुकुल इंटरनेशनल स्कूल में 75वाँ गणतंत्र दिवस बड़े ही हषोल्लास से मनाया गया। सर्वप्रथम मुख्य अतिथि अवकाश प्राप्त संयुक्त निदेशक नैनीताल डाॅ. बी. आर. पनेरु जी, विद्यालय के निदेशक श्री वी. बी. नैनवाल जी, प्रधानाचार्य श्री जे. पी. सिंह जी व प्रशासनिक अधिकारी श्री मनीष नैनवाल जी ने संयुक्त रुप से ध्वजारोहण कर ध्वज को सलामी दी। ‘भारत लोकतंत्र की जननी‘ थीम के तहत् विद्यालय में अनेक रंगारंग कार्यक्रम हुए। कार्यक्रम की शुरुवात गणेश वंदना से की गई। तत्पश्चात् देशभक्ति से ओतप्रोत गीत, नृत्य नाटिका, भोजपुरी, कुमाऊँनी नृत्य आदि प्रस्तुत किये गये। कक्षा 9वीं की छात्रा खुशी परगाई ने गणतंत्र दिवस से संबंधित भाषण प्रस्तुत किया। योगा ही जीवन का आधार है इस तथ्य को विद्यार्थियों ने योग के माध्यम से दर्शाया। मुख्य अतिथि डाॅ. बी. आर. पनेरु जी ने सभी को धन्यवाद देते हुए बच्चों को अपना लक्ष्य निश्चित करने और कठिन परिश्रम करने का संदेश दिया। अंत विद्यालय के निदेशक श्री वी. बी. नैनवाल जी ने सभी को धन्यवाद देते हुए बच्चों को जीवन के हर क्षेत्र में अपनी जिम्मेदारियों को निभाने तथा मोबाइल का उचित प्रयोग करने की सलाह दी।

सम्बंधित खबरें