(बड़ी खबर)उत्तराखंड सरकार का बड़ा फैसला: बलिदानी सैनिकों के आश्रितों को अब मिलेगी अनुग्रह राशि

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड के सैनिक आश्रितों के लिए जरूरी खबर सामने आई है। बलिदानी सैनिक आश्रितों को अब सरकार 10 लाख के स्थान पर 50 लाख रुपये देगी।

 

 

 

 

पिछले साल हुई थी घोषणा

 

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक जिसमें यह अनुग्रह राशि सीएम पुष्कर सिंह धामी की घोषणा की तिथि से दी जाएगी। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने यह घोषणा बीते 26 जुलाई 2024 को की थी। जिसमे सीएम ने बलिदानी सैनिकों के आश्रितों को अनुग्रह राशि में पांच गुना बढ़ोतरी की घोषणा की थी। घोषणा के बाद प्रस्ताव को न्याय और फिर वित्त विभाग को मंजूरी के लिए भेजा गया था। लेकिन वित्त विभाग ने इस पर आपत्ति लगा दी थी। जिससे बलिदानी सैनिक आश्रितों को बढ़ी हुईं अनुग्रह राशि दिए जाने का मामला लटक गया था।

 

 

दी जाएगी इतनी राशि

 

रिपोर्ट्स के मुताबिक अब इस संबंध में एक आदेश जारी हुआ है।  जारी आदेश में कहा गया है कि उत्तराखंड राज्य के निवासी बलिदानी सैनिकों के आश्रितों को अनुग्रह राशि के रूप में 10 के स्थान पर 50 लाख रुपये दिए जाएंगे।

Ad

सम्बंधित खबरें