
रानीखेत के द्वाराहाट रोड स्थित चौकुनी में एक शिक्षक रमेश सिंह का शव अपने कमरे में मिलने से सनसनी मच गई. शिक्षक मूल रूप से अल्मोड़ा जिले के जागेश्वर के नैलपड़ का निवासी थे . पुलिस ने शव का पंचनाम और पोस्टमॉर्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया.
प्राप्त जानकारी के अनुसार सोमवार की शाम को वह अपने कमरे में चले गए थे, लेकिन मंगलवार की सुबह उनके कमरे का दरवाज़ा नहीं खुला तो ग्रामीणों को चिंता हुयी. जिस पर स्थानीय ग्रामीणों ने कमरे का दरवाज़ा तोडा तो वह अपने कमरे में बेसुध पड़े थे, वही कमरे में खून की उल्टियां भी दिखाई देने की बात भी सामने आयी हैं. घटना की सूचना ग्राम प्रधान को दी गई जिस प्रधान द्वारा पुलिस को सूचित किया गया.
घटना स्थल पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमॉर्टम हेतु शव को रानीखेत अस्पताल में भेज दिया जहाँ से शव पोस्टमार्टम के बाद उनके परिजनों को सौंप दिया गया.उनके परिवार में पत्नी और दो पुत्र हैं, जो की हल्द्वानी में निवास करते हैं.









