

हरिद्वार:अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष और पंचायती अखाड़ा श्री निरंजनी के सचिव श्रीमहंत रविंद्र पुरी महाराज के नेतृत्व में धर्मनगरी के संतों ने मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव को सम्मानित करते हुए आशीर्वाद दिया। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने श्रीमहंत रविंद्र पुरी का आभार जताते हुए साल 2028 में उज्जैन में होने वाले कुंभ का न्योता भी सभी संतो को दिया।
इस दौरान महामंडलेश्वर युगपुरुष परमानंद महाराज, आह्वान अखाड़े के आचार्य महामंडलेश्वर अरुण गिरी महाराज, आदि ने भी संत समागम को संबोधित किया। कार्यक्रम में सांसद डॉक्टर रमेश पोखरियाल निशंक, महामंडलेश्वर स्वामी हरिचेतनानंद महाराज, महामंडलेश्वर ललितानंद गिरि महाराज, महामंडलेश्वर कपिल मुनि, महामंडलेश्वर स्वामी गर्व गिरि, श्री महंत महेश पुरी महाराज, एसएम जे एन पीजी कॉलेज के प्राचार्य डॉ सुनील कुमार बत्रा, सुमित अदलखा,
अखाड़ा परिषद प्रवक्ता गोविंद सोलंकी, अखाड़ा परिषद के समन्वयक डॉक्टर राहुल कटारिया आदि मौजूद रहे।









