
हल्द्वानी: उत्तराखंड में खेल विश्वविद्यालय को लेकर तैयारियां अब तेजी पकड़ती नजर आ रही हैं। हल्द्वानी के गौलापार में प्रस्तावित इस बड़े प्रोजेक्ट को लेकर सोमवार को खेल मंत्री रेखा आर्या ने जमीन का स्थलीय निरीक्षण किया और व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान उन्होंने कहा कि यह परियोजना प्रदेश के खिलाड़ियों के लिए एक बड़ा मौका साबित होगी। उनके मुताबिक यहां बनने वाला खेल विश्वविद्यालय युवाओं को बेहतर सुविधाएं, प्रशिक्षण और आगे बढ़ने का प्लेटफॉर्म देगा…जिससे वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना सकेंगे।
उन्होंने यह भी कहा कि लंबे समय से देखा जा रहा सपना अब जमीन पर उतरता दिखाई दे रहा है। विश्वविद्यालय का निर्माण प्रदेश के खेल ढांचे को मजबूत करेगा और नई पीढ़ी के लिए बेहतर भविष्य की राह तैयार करेगा।
मंत्री ने जानकारी दी कि विश्वविद्यालय का एकेडमिक ब्लॉक और प्रशासनिक भवन लगभग तैयार है और आगामी सत्र से यहां कक्षाएं शुरू करने की योजना बनाई जा रही है।
इस दौरान उन्होंने सब जूनियर नेशनल चैंपियनशिप के प्रशिक्षण शिविर का भी निरीक्षण किया और खिलाड़ियों से बातचीत कर उनकी तैयारियों का हाल जाना। उन्होंने भरोसा जताया कि राज्य की टीमें आगामी प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करेंगी।
कार्यक्रम के दौरान कई जनप्रतिनिधि और अधिकारी भी मौजूद रहे,









