आदि कैलाश के लिए पहला दल काठगोदाम से रवाना

बम बम भोले के जयकारों के साथ आदि कैलाश, ओम पर्वत यात्रा के लिए रवाना हुआ काठगोदाम की केएमवीएन से यात्रियों का दल।हल्द्वानी। सोमवार से ओम पर्वत आदि कैलाश की यात्रा शुरू हो गई है। हल्द्वानी के काठगोदाम के कुमाऊं मंडल विकास निगम से यात्रा की शुरुआत हुई, यात्रा में और 49 लोग जा रहे हैं जिसमें से 17 लोग धारचूला से 32 लोग काठगोदाम से यात्रा के लिए जा रहे हैं यात्रा में शामिल होने वालों में महाराष्ट्र से 2, छत्तीसगढ़ से 2, मध्य प्रदेश से 2,पश्चिम बंगाल से 6, बिहार से 2, दिल्ली से 11, उड़ीसा से 5, उत्तर प्रदेश से 13, उत्तराखंड से 2 लोग शामिल हैं।

सम्बंधित खबरें