आदि कैलाश यात्रा का प्रथम दल टीआरसी धारचूला से हुआ रवाना।

धारचूला। बुधवार को धारचूला टीआरसी से आदि कैलाश यात्रा का 50 लोगों का दल रवाना हुआ। जिसमें 34 लोक काठगोदाम से आदि कैलाश यात्रा के लिए और 15 लोग धारचूला से आदि कैलाश यात्रा में शामिल हुए , यात्रा को लेकर भक्तों में कभी जोश दिखा, हर हर महादेव, जय भोले शंकर से यात्रा गूंज के साथ यात्री आदि कैलाश यात्रा के लिए रवाना हुए। 50 यात्रियों के दल में नैनीताल के यात्री अंशु पांडे ने बताया की यात्रा को लेकर लोगों में काफी उत्साह है कुमाऊं मंडल विकास निगम द्वारा आदि कैलाश यात्रा आयोजित की जा रही है जिसके लिए कुमाऊँ मंडल विकास निगम द्वारा सभी तैयारियां की गई है। और उनके द्वारा यात्रियों के लिए खाने-पीने, गाड़ियों की यात्रा के दौरान काफी अच्छी व्यवस्था की गई है।

सम्बंधित खबरें