भारी बारिश ने सोमेश्वर में मचाया तांडव, राहत कार्य जारी।

बीती शाम हुयी तेज बारिश के बाद सोमेश्वर के चनौदा में सड़क पर भारी मात्रा में मालवा आने से अल्मोड़ा कौसानी हाई वे बंद हो गया था। वही कई मकानों और दुकानों में भी पानी और मालवा घुसने से कई लोगों का भारी नुकसान हुआ है। जिसके बाद आज सुबह से ही प्रभवित क्षेत्र में रहत कार्य शुरू कर दिया गया।

एसएसपी अल्मोड़ा देवेन्द्र पींचा ने स्वयं मौके पर पहुंच कर स्थिति का जायजा लिया और थानाध्यक्ष सोमेश्वर कश्मीर सिंह व पुलिस बल को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये। खबर लिखे जाने तक जेसीबी मशीनों द्वारा मलवा हटाकर सड़क खुलवाने का कार्य प्रगति पर है। मलवे में दबे वाहनों निकाला जा रहा है,यातायात पूर्ण रुप से बाधित है। किसी जनहानि की कोई सूचना नहीं है। पुलिस बल मौके पर मौजूद है।

सम्बंधित खबरें