

देहरादून। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव श्रीमती प्रियंका गांधी कल 13 अप्रैल को पौड़ी लोकसभा के रामनगर एवं हरिद्वार लोकसभा के रूड़की में चुनावी सभाओं को संबोधित करेंगी।
प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष संगठन एवं प्रशासन मथुरादत्त जोशी ने बताया कि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव श्रीमती प्रियंका गांधी कल दिनांक 13 अप्रैल को पीरूमदारा रामनगर एवं डीएवी कॉलेज रूड़की में कांग्रेस प्रत्याशियों के समर्थन में विशाल चुनावी जनसभाओं को संबोधित करेंगी। श्रीमती प्रियंका गांधी की जनसभाओं में प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा, नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य, पूर्व नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह, सह प्रभारी श्रीमती दीपिका पाण्डेय, पार्टी के विधायक, पूर्व विधायक, पूर्व मंत्री, पूर्व सांसद, एआईसीसी व पीसीसी सदस्य, जिला एवं महानगर कांग्रेस अध्यक्ष, अनुषांगिक संगठन, विभाग व प्रकोष्ठ के अध्यक्ष व पदाधिकारी गणों सहित हजारों की संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता व आम जनता प्रतिभाग करेगी।









