पुलिस ने राष्ट्रीय पात्रता व प्रवेश परीक्षा (नीट) में मुन्नाभाई को गिरफ्तार किया है।

देहरादून : पुलिस ने राष्ट्रीय पात्रता व प्रवेश परीक्षा (नीट) में मुन्नाभाई को गिरफ्तार किया है। आरोपित किसी परीक्षार्थी के स्थान पर परीक्षा देने के लिए पहुंचा था। प्रेमिका के खर्चे पूरे करने के लिए उसने यह कदम उठाया था। रविवार को राजा रोड स्थित श्री गुरुराम राय पब्लिक स्कूल में परीक्षा थी, जिसमें परीक्षा नियंत्रक ने परीक्षार्थियों की बायोमेट्रिक उपस्थिति ली तो परीक्षार्थी से मिलान न होने पर वह पकड़ा गया।परीक्षा नियंत्रक अरुण सक्सेना ने शहर कोतवाली में इसकी शिकायत दी। आरोपित देव प्रकाश निवासी ग्राम गिरधर घोरा, पोस्ट चितलनाना, जिला सांचौर, राजस्थान के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। जिस परीक्षार्थी के नाम पर वह परीक्षा देने आया था, वह रुद्रपुर (ऊधम सिंह नगर) का रहने वाला है।

पूछताछ में आरोपित ने पुलिस को बताया कि वह वर्तमान में राजकीय मेडिकल कालेज पाली (राजस्थान) में एमबीबीएस द्वितीय वर्ष का छात्र है तथा वर्ष 2022 में उसने नीट की परीक्षा पास की थी। सितंबर 2022 में वह घूमने के लिए ऋषिकेश, हरिद्वार तथा केदारनाथ आया था, इसी दौरान उसकी मुलाकात रुद्रपुर (ऊधम सिंह नगर) निवासी मयंक गौतम से हुई। बातचीत के दौरान मयंक ने बताया कि वह नीट की परीक्षा पास करना चाहता था, पर पढ़ाई में कमजोर होने के कारण वह उसमें असफल रहा।

सम्बंधित खबरें