इंडियन बैंक के रिटायर्ड चीफ मैनेजर से लाखों की साइबर ठगी

साइबर ठगों ने इंडियन बैंक के रिटायर्ड चीफ मैनेजर और उनकी पत्नी को झांसे में लेकर से चार लाख की ठगी की। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।

आदर्श कॉलोनी निवासी डॉ. मनमोहन सिंह इंडियन बैंक में चीफ मैनेजर के पद से रिटायर्ड हैं। तहरीर में उन्होंने बताया कि उनके मोबाइल पर 17 अगस्त 2023 को कॉल आई, जिसे उनकी पत्नी ने उठाया। कॉलर ने पत्नी को बातों में उलझाकर उनसे विदेश में रह रहे रिश्तेदारों के बारे में जानकारी ले ली। कॉलर ने उन्हें खुद को उनकी बहन का बेटा बलवीर बताकर झांसा दिया व पत्नी को विश्वास में ले लिया। उसने अपने कथित तौर पर लखनऊ निवासी दोस्त अंकित गुप्ता की मां की तबीयत खराब होने की बात कहकर झांसे में लिया। उन्होंने अंकित के बताए अकाउंट में रकम ट्रांसफर कर दी। जब ठगी का अहसास हुआ तो वह साइबर सेल में शिकायत दर्ज कराई।

सम्बंधित खबरें