एसटीएफ ने पॉलिसी के नाम पर 37 लाख रुपयों की धोखाधड़ी करने वाले गिरोह के 3 सदस्यों को बागपत एवं नोयडा से किया गिरफ्तार।

उत्तराखण्ड पुलिस का दिल्ली पुलिस के साथ संयुक्त अभियान जिसमें 6 अभियुक्त गण को बुरारी थाना दिल्ली में अभियोग पंजीकृत कर गिरफ्तार किया
देहरादून। 
मुख्यमन्त्री उत्तराखण्ड पुष्कर सिंह धामी महोदय के “VISION सरलीकरण, समाधान एवं निस्तारण” के अन्तर्गत व श्रीमान पुलिस महानिदेशक उत्तराखण्ड श्री अभिनव कुमार के दिशा निर्देशन में साईबर धोखाधड़ी करने वालों के विरुद्ध कठोर कार्यवाही करते हुये साईबर पीड़ितो को न्याय दिलाया जा रहा है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एस0टी0एफ0 श्री आयुष अग्रवाल द्वारा जानकारी देते हुये बताया कि कुछ दिवस पूर्व एक प्रकरण साइबर क्राईम पुलिस स्टेशन को प्राप्त हुआ जिसमें देहरादून निवासी शिकायतकर्ता  को अज्ञात व्यक्ति द्वारा स्वंय को SBI Smart Wealth Builder Policy के अधिकारी / कर्मचारी बताकर पॉलिसी खुलवाने व खुलवाकर उसको गलत बताकर ठीक कराने के नाम पर व पॉलिसी की यूनिट वैल्यू पर अनेक लाभ कमाने का लालच देकर अलग-अलग तिथियो मे विभिन्न खातों में कुल 36,99,084.36/-रुपये (छत्तीस लाख निन्यानवे हजार चौरासी रुपये व छत्तीस पैसे) जमा कराकर धोखाधडी करने सम्बन्धी शिकायत के आधार पर साइबर क्राईम पुलिस स्टेशन देहरादून पर मु0अ0सं0-01/2024 धारा-420,120 बी भादवि व 66(डी) आईटी एक्ट बनाम अज्ञात का अभियोग पंजीकृत किया गया तथा विवेचना साइबर थाने के अपर उ0नि0 सुनील भट्ट के सुपुर्द की गयी ।

सम्बंधित खबरें