बहन के घर आए किशोर ने फांसी लगा जान दी

चोरगलिया थाना क्षेत्र में बहन के घर आए एक किशोर ने संदिग्ध हालात में पेड़ से फांसी लगाकर जान दे दी। किशोर का शव घर से कुछ दूर स्थित जंगल से पुलिस ने बरामद किया।

एसओ भगवान सिंह महर ने बताया कि मूल नेपाल और हाल देवलचौड़ निवासी लक्की (16) अपने बहन के घर गौलापार लछमपुर गया था। गुरुवार की शाम घर से कुछ ही दूर जंगल में उसका शव लटका हुआ मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। किशोर के पिता किशनलाल की पहले मौत हो चुकी है। मां भी यहां नहीं रहती है।

सम्बंधित खबरें