हलद्वानी: मंदिर में चोरी_24 घंटे में मुखानी का लाल पकड़ा गया

उत्तराखंड पुलिस,

उत्तराखंड के हल्द्वानी में मुखानी थाना क्षेत्र स्थित एक मंदिर में हुई चोरी की घटना का पुलिस ने महज़ 24 घंटे के भीतर पर्दाफाश कर दिया। तत्पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी को चोरी किए गए सामान के साथ गिरफ्तार कर लिया।

19-20 मार्च की रात अज्ञात चोर ने अमृता आश्रम के पास मंदिर का ताला तोड़कर मूर्तियां, पीतल-तांबे के बर्तन, घंटियां, आभूषण व अन्य सामान चोरी कर लिया था। मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई।

  1. मंजूनाथ टीसी के निर्देशन में गठित टीम ने सीसीटीवी फुटेज खंगाले और मुखबिर तंत्र सक्रिय किया। 21 मार्च को मिली पुख्ता सूचना पर पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी को धर दबोचा।

आरोपी की पहचान लाल सिंह (52 वर्ष) निवासी मुखानी, नैनीताल के रूप में हुई है। उसके कब्जे से मंदिर का पूरा चोरी किया गया सामान बरामद कर लिया गया।

 

 

सम्बंधित खबरें