ईंधन की नहीं है कमी…..जानिए क्या बोले पेट्रोलियम मंत्री

पेट्रोलियम मंत्री

वर्तमान समय में अमेरिका , इज़राइल का ईरान के साथ संघर्ष चल रहा है ऐसे हालातो में भारत पर तेल संकट मंडरा रहा है मगर जहां लोग एक तरफ पेट्रोल, डीजल को लेकर परेशान है वहीं दूसरी तरफ पेट्रोलियम मंत्री हरदीप पुरी ने कहा कि पश्चिम एशिया संकट के बाद देश में फिलहाल तेल की कोई कमी नहीं है रिफाइनरिया अपना काम कर रही हैं और भारत की कच्चे तेल के आपूर्ति की स्थिति सुरक्षित है उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के राजनायिक प्रयासों के कारण भारत ने उतनी मात्रा में कच्चा तेल सुरक्षित कर लिया है और देश में पेट्रोल, डीजल तथा केरोसिन की कोई कमी फिलहाल नहीं है उन्होंने लोकसभा में इस संबंध में बड़ा बयान दिया है और कहा कि दुनिया के ऊर्जा इतिहास में शायद ही कभी ऐसा समय आया हो जैसा पश्चिमी एशिया के संकट के कारण देखने को मिल रहा है यह स्थिति वैश्विक तेल और गैस आपूर्ति के लिए बेहद गंभीर मानी जा रही है और मोदी सरकार की प्राथमिकता यह है कि भारत के 33 करोड़ परिवारों की रसोई में किसी भी प्रकार की कोई कमी ना हो। उन्होंने कहा कि सरकार हर संकट से निकलने के लिए पूरी तरह से तैयार है और देश में अभी पेट्रोल, डीजल व केरोसिन की कोई कमी नहीं है तथा भारत ने कच्चा तेल भी सुरक्षित कर लिया है।

सम्बंधित खबरें