शेयर बाजार में इस वजह से मचा हाहाकार, सेंसेक्स और निफ्टी में भारी गिरावट।

देश दुनिया की खबरों से हम आपको रूबरू कराते रहते हैं। एक ऐसी खबर हम आपके सामने लाए हैं। आज के समय में शेयर बाजार की काफी लोकप्रियता बढ़ रही है। इसी बीच शेयर बाजार से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है।

शेयर बाजार में हाहाकार

 

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक शेयर बाजार में आज हाहाकार मचा हुआ है। इसके साथ ही भारतीय शेयर बाजार में कुछ दिन के ठहराव के बाद फिर बड़ी गिरावट देखी जा रही है। निफ्टी 22300 के नीचे आ चुका है, तो सेंसेक्‍स में भी 940 अंकों की गिरावट आ रही है। रिपोर्ट्स के मुताबिक सुबह 10 बजे BSE सेंसेक्स 993.45 अंकों की गिरावट के साथ 73,618.98 पर कारोबार करता दिखा। वहीं, Nifty50 309.55 अंक टूटकर 22,235.50 के स्तर पर आ गिरा। जिसमे इस गिरावट के पीछे कई वजहें मानी जा रही हैं। इसमें अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप का नया टैरिफ ऐलान के साथ विदेशी निवेशकों (FII) की लगातार बिकवाली और भारत की तीसरी तिमाही (Q3) जीडीपी आंकड़े जारी होने का असर शामिल है‌।

Ad

सम्बंधित खबरें