
होली के रंगों और उमंगों से सराबोर नया गीत “रंगो की होली” आधिकारिक रूप से रिलीज़ हो गया है। इस गीत को ज्योति आर्या म्यूजिक के बैनर तले प्रस्तुत किया गया है और रिलीज़ होते ही यह दर्शकों के बीच चर्चा का विषय बन गया है। गाने को अपनी मधुर आवाज़ से सजाया है गायक इंदर आर्या और ज्योति आर्या ने।
गीत में मुख्य भूमिकाओं में गीता दुर्गापाल और अक्षय नयाल नजर आ रहे हैं, जिनकी शानदार अदाकारी और जीवंत अभिव्यक्ति ने होली के जश्न को परदे पर खूबसूरती से उतारा है। गीत के बोल और संगीत संयोजन खुशहाल आर्या द्वारा तैयार किए गए हैं, जबकि संगीत निर्देशन यमनजीत मंगोली (YJM साहब) ने किया है।
इस रंगारंग गीत का निर्देशन मुबारक मार्क ने किया है, जिन्होंने होली के उत्सव, दोस्ती और प्रेम के रंगों को बेहद आकर्षक अंदाज़ में फिल्माया है। कोरियोग्राफी भी मुबारक मार्क द्वारा की गई है, जिससे गीत में ऊर्जा और उत्साह का समावेश हुआ है।
होली के इस खास मौके पर रिलीज़ हुआ “रंगो की होली” गीत दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर रहा है और त्योहार के माहौल को और भी रंगीन बना रहा है।









