हरिद्वार में नमामि गंगे घाट पर नहाते समय दो कांवड़िए गहरे पानी में डूबे, एक की सड़क दुर्घटना में मौत

कांवड़िए

हरिद्वार। धर्म नगरी हरिद्वार में नमामि गंगे घाट पर गंगा में नहाते समय दो कांवड़िए गहरे पानी में डूब गए। उनका कुछ पता नहीं चल पाया। एक अन्य को बचा लिया गया। लापता कांवड़ियों की तलाश को गोताखोरों और बोट की मदद ली जा रही है। डूबने वाले कांवड़ियों की पहचान पंकज पुत्र शूकर पाल सिंह निवासी मेठरा मुरादाबाद और आनंद कश्यप पुत्र नरेंद्र कश्यप निवासी पोड़री बुलंदशहर के रूप में हुई है। जबकि गौतम पुत्र मुंशी लाल निवासी दिल्ली को सकुशल बाहर निकाल लिया। पुलिस के अनुसार, तीनों कांवड़िए नमामि गंगे घाट पर गंगा में स्नान कर रहे थे। वहीं देवप्रयाग में टोंडेश्वर घाट पर जल भरने उतरा हरियाणा निवासी कांवड़िया आर्यन मिश्रा (24) पुत्र सत्येंद्र मिश्रा निवासी मीठापुर, फरीदाबाद, हरियाणा बह गया। उधर मेरठ से नीलकंठ में भगवान शिव का जलाभिषेक करने जा रहे कांवड़िए कपिल शर्मा 39 वर्ष पुत्र सुशील कुमार निवासी शास्त्रीनगर मेरठ की बाइक कालेकीढाल में दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में वह घायल हो गए। उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।

 

सम्बंधित खबरें