स्कूटी और कार की टक्कर में दो युवकों की मौत

लालकुआं। उत्तराखंड के नैनीताल जिले में कार और स्कूटी की टक्कर में स्कूटी सवार दो युवकों की मौत हो गई है। पुलिस ने युवकों के शव को कब्जे में लेकर पोस्मार्टम के लिए भेज दिया है। जानकारी के अनुसार हल्द्वानी- लालकुआं मार्ग पर सोमवार रात लगभग 11:30 अल्मोड़ा के भेटाबढ़िया गांव का रहने वाले 21 वर्षीय अभय बिष्ट और 30 वर्षीय दीवान सिंह अपनी स्कूटी संख्या यूके 04 यू 2622 से मोटाहल्दू स्थित अपने कार्य स्थल होटल घर जा रहे थे।

रास्ते में मोतीनगर चौराहे पर हल्द्वानी की ओर आ रही कार संख्या यूके 04 वाई-1499 की चपेट में आ गए, जिससे दोनों युवकों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। देर रात स्थानीय लोगों ने पुलिस को फोन किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को ०. हत्द्वानी मोर्चरी पहुंचाया और मृतकों के परिजनों को सूचना दी।

सम्बंधित खबरें