
हल्द्वानी। यूसीसी दिवस पर जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने यूसीसी में सब रजिस्ट्रार का कार्य देख रहे पंचायती राज विभाग से ग्राम पंचायत विकास अधिकारी विवेक सिंह बिष्ट को सम्मानित किया। विवेक बिष्ट को ग्राम पंचायत देवलचौड़ बंदोबस्ती विकासखंड हल्द्वानी में सर्वोच्च कार्य करने के लिए जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल के द्वारा सम्मानित किया गया। देवल चौड़ बंदोबती की ग्राम प्रधान श्रीमती अर्चना बिष्ट, ग्राम पंचायत प्रेमपुर लोशज्ञानी श्रीमती गंगा देवी और ग्राम पंचायत खेड़ा से श्रीमती यमुना सनवाल को भी सम्मानित किया गया। साथ ही पीताम्बर आर्या और दीपक सिंह को और जिले के कुछ सम्मानित ग्राम प्रधानों और ग्राम पंचायत विकास अधिकारीयों को सम्मानित किया गया।








