

उधमसिंहनगर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है चेकिंग के दौरान पुलिस ने एक कैंटर से 745 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद की है इस मामले में पुलिस ने दो लोगो को गिरफ्तार भी किया है जिसकी कीमत एक करोड़ रुपए बतायी जा रही है ये राज्य की अब तक की सबसे बड़ी शराब की खेप है जो पुलिस ने बरामद की है लोकसभा चुनाव आते ही शराब की तस्करी की सूचना पर
एसएसपी डॉ मंजूनाथ टीसी का एक और सराहनीय कार्य
एसएसपी डॉ मंजूनाथ टीसी की चेकिंग के निर्देश के बाद गदरपुर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है।पुलिस ने इस मामले में कैंटर में
मौजूद उत्तर प्रदेश के भोट क्षेत्र के रहने वाले सोनू पुत्र राम सिंह
और धर्मपाल पुत्र शिवलाल को गिरफ्तार किया है पुलिस के
ये दोनों व्यक्तिगत चुनाव के अनुसार शराब की
तस्करी कर रहे थे और उत्तर प्रदेश के जंगलो में भंडारण कर रहे थे।एसएसपी डॉ मंजूनाथ ने कहा की उधमसिंहनगर पुलिस लोकसभा चुनाव के मद्देनज़र पूरे जनपद में आगे भी इस तरह का चेकिंग अभियान चलाएगी उन्होंने आम लोगो से इस तरह की सूचनाएं देने की अपील की उन्होंने कहा सूचना देने वालो की गोपनीयता रखी जायेगी और उन्हें पुलिस द्वारा सम्मानित भी किया जाएगा
जानकारी के अनुसार गदरपुर थानाध्यक्ष भुवन जोशी के नेतृत्व में सकेनिया चौराहे के
पास चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था इस दौरान मसीत की तरफ से आ रहे हैं कैंटर ने अपनी स्पीड बड़ा दी और गदरपुर की और भागने लगा जिस पर पुलिस कर्मियों ने सकेनिया के पास बेरियर लगा कर कैंटर को रोक लिया और केंटर की तलाशी ली तो उसके अंदर बेकाडी ब्रांड की अंग्रेजी शराब थी पुलिस द्वारा गिनती करने पर 745पेटी सामने आई पुलिस के अनुसार बरामद की गई शराब की कीमत एक करोड़ रुपए की है









