आपरेशन प्रहार के अन्तर्गत कोतवाली सितारगंज पुलिस द्वारा 02 अभियुक्तगण को चोरी के रुपयों के साथ किया गिरफ्तार

वर्तमान में पुलिस मुख्यालय स्तर से प्रचलित आपरेशन प्रहार के अन्तर्गत श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद उधम सिंह नगर महोदय द्वारा जनपद में नशे/ अवैश शस्त्र बरामदगी, चोरी की बढती घटनाओं के दृष्टिगत चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत श्रीमान पुलिस अधीक्षक नगर/श्रीमान पुलिस अधीक्षक अपराध एवं कानून व्यवस्था/श्रीमान क्षेत्राधिकारी सितारगंज महोदय के दिशा-निर्देशन तथा प्रभारी निरीक्षक सितारगंज महोदय के निकट नेतृत्व में कोतवाली सितारगंज मे पंजीकृत FIR NO 32/2024 धारा 379 IPC बनाम अज्ञात के अनावरण हेतु पुलिस टीम का गठन किया गया । अभियोग के विवेचक उ0नि0 चन्दन सिहं बिष्ट व पुलिस टीम द्वारा घटनास्थल के आस पास CCTV कैमरों का अवलोकन कर अभियुक्तगण की शिनाख्त कर सुरागरसी-पतारसी करते हुए अभियुक्त सोबरन सिंह पुत्र बालकराम उम्र 24 वर्ष हाल निवासी ग्राम पहाड़ी उकरौली, थाना सितारगंज, जिला ऊधमसिंहनगर मूल निवासी ग्राम सिमरिया गौसू, थाना न्यूरिया, जिला पीलीभीत उ०प्र० व अभियुक्त सूरज सिंह पुत्र गजेन्द्र पाल सिंह उम्र 24 वर्ष निवासी ग्राम पहाड़ी उकरौली, थाना सितारगंज, जिला ऊधमसिंहनगर को गिरफ्तार कर अभियुक्तगण के कब्जे से चोरी के कुल 1,20,000/- रुपये (एक लाख बीस हजार रुपए) बरामद किये गये है। अभियुक्त को माननीय न्यायालय पेश कर न्यायिक अभिरक्षा मे भेजा गया है ।

नाम पता गिरफ्तार अभियुक्त
1-सोबरन सिंह पुत्र बालकराम उम्र 24 वर्ष हाल निवासी ग्राम पहाड़ी उकरौली, थाना सितारगंज, जिला ऊधमसिंहनगर मूल निवासी ग्राम सिमरिया गौसू, थाना न्यूरिया, जिला पीलीभीत उ०प्र०,
2-सूरज सिंह पुत्र गजेन्द्र पाल सिंह उम्र 24 वर्ष निवासी ग्राम पहाड़ी उकरौली, थाना सितारगंज, जिला ऊधमसिंहनगर
बरामदगी
1-अभियुक्त सोबरन से ( बरामद कुल 70,000/- रूपये)
2-अभियुक्त सूरज से ( बरामद कुल 50,000/- रूपये)

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम
1-उ0नि0 चन्दन सिह बिष्ट – चौकी प्रभारी सिसौना कोतवाली सितारगंज जिला उधम सिहं नगर
2-का0 887 कपिल कुमार – कोतवाली सितारगंज जिला उधम सिहं नगर
3-का0 1110 अर्जुन नगन्याल – कोतवाली सितारगंज जिला उधम सिहं नगर
4-का0 890 सुनील चौहान – कोतवाली सितारगंज जिला उधम सिहं नगर

सम्बंधित खबरें