

वर्तमान में पुलिस मुख्यालय स्तर से प्रचलित ऑपरेशन प्रहार के अन्तर्गत श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद उधम सिंह नगर महोदय द्वारा जनपद में नशे/ अवैश शस्त्र/चोरी की बढती घटनाओं के दृष्टिगत चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत श्रीमान पुलिस अधीक्षक नगर/श्रीमान पुलिस अधीक्षक अपराध एवं कानून व्यवस्था/श्रीमान क्षेत्राधिकारी सितारगंज महोदय के दिशा-निर्देशन तथा प्रभारी निरीक्षक सितारगंज महोदय के निकट नेतृत्व में उ0नि0 चन्दन सिहं बिष्ट व पुलिस टीम द्वारा निरोधात्मक कार्यवाही करते हुए दिनांक 14-1-2024 की रात्रि समय करीब 23:55 बजे ग्राम पहाड़ी उकरौली में सरिता रानी स्टोन क्रेशर के पास मोटरसाइकिल में संदिग्ध हालत में घूम रहे 03 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया जिनके कब्जे से अलग-अलग प्लास्टिक की पारदर्शी पन्नियों में कुल 6.90 ग्राम अवैध स्मैक बरामद हुई। उक्त सम्बन्ध मे कोतवाली सितारंगज मे FIR NO 42/2024 धारा 8/21/60 NDPS Act बनाम जयदेव बर्मन आदि पंजीकृत किया गया है। अभियुक्तगण को न्यायिक रिमांड हेतु माननीय न्यायालय पेश कराया जा रहा है।
नाम पता गिरफ्तार अभियुक्तगण
1- जयदेव बर्मन पुत्र जगदीश बर्मन निवासी बैकुंठपुर, शक्ति फार्म नंबर 1, थाना सितारगंज, जिला उधम सिंह नगर
2- टीकम पांडे पुत्र भुवन चंद्र पांडे निवासी गोलापार, कुंवरपुर, थाना चोरगलिया, जिला नैनीताल
3- हरिचन्द मंडल पुत्र शरद मंडल निवासी बैकुंठपुर, शक्ति फार्म नंबर 1, थाना सितारगंज, जिला उधम सिंह नगर
बरामदा माल
1- अभियुक्त जयदेव बर्मन के कब्जे से एक पारदर्शी पन्नी के अंदर 2.25 ग्राम अवैध स्मैक
2- अभियुक्त टीकम पांडे के कब्जे से पारदर्शी पन्नी के अंदर 2.35 ग्राम अवैध स्मैक
3- अभियुक्त हरिचंद मंडल के कब्जे से एक पारदर्शी पन्नी के अंदर 2.30 ग्राम अवैध स्मैक
4- अवैध मादक पदार्थ की तस्करी के लिए प्रयोग में लाई जा रही Yamaha FZ मोटरसाइकिल
गिरफ्तारी/बरामदगी करने वाली पुलिस टीम
1-उ०नि० चन्दन सिह बिष्ट – चौकी प्रभारी सिसौना कोतवाली सितारगंज जिला उधम सिहं नगर
2- अ०उ०नि० सुरेंद्र सिंह दानू, चौकी सिसौना, कोतवाली सितारगंज जिला उधम सिहं नगर
3-का० 887 कपिल कुमार, कोतवाली सितारगंज जिला उधम सिहं नगर








