उत्तराखण्ड:हल्द्वानी : एसएसपी मंजुनाथ के निर्देश पर ऑपरेशन प्रहार के तहत पुलिस ने झपटमार गिरोह का किया खुलासा

ऑपरेशन प्रहार

सीएम पुष्कर धामी के निर्देश पर उत्तराखंड पुलिस द्वारा ऑपरेशन प्रहार चलाया जा रहा है,इसी क्रम में एसएसपी नैनीताल मंजूनाथ टीसी ने ऑपरेशन प्रहार के तहत बड़े झपटमार गिरोह का खुलासा किया है। बनभूलपुरा पुलिस को यह बड़ी कामयाबी मिली है इस शातिर गिरोह ने एक दिन में ही 3 घंटे के अंदर तीन बड़ी झपटमार घटनाओं को अंजाम दिया था यह गिरोह रोडवेज बस स्टैंड और बाजार में लोगों को अपना शिकार बनाता था पुलिस ने दो नाबालिग सहित तीन युवकों को गिरफ्तार किया है जिनके कब्जे से पुलिस ने घटना में इस्तेमाल एक मोटरसाइकिल और झपटमार कर लूटे गए 6 मोबाइल फोन बरामद किए हैं बनभूपुरा कोतवाल दिनेश फर्त्याल के नेतृत्व में पुलिस ने शातिर गिरोह को गिरफ्तार किया है, हालांकि इस गिरोह में दो नाबालिग युवक भी शामिल है यह सभी रात के समय गैंग बनाकर झपटमारी कर अपराधी घटनाओं को अंजाम देते थे, पुलिस ने इन सभी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की है।

सम्बंधित खबरें