आपरेशन प्रहार के अन्तर्गत कोतवाली सितारगंज पुलिस द्वारा अभियुक्त को 01 अवैध तमंचे व 02 कारतूस के साथ किया गिरफ्तार

वर्तमान में पुलिस मुख्यालय स्तर से प्रचलित आपरेशन प्रहार के अन्तर्गत श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद उधम सिंह नगर महोदय द्वारा जनपद में नशे/ अवैश शस्त्र, चोरी की बढती घटनाओं के दृष्टिगत चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत श्रीमान पुलिस अधीक्षक नगर/श्रीमान पुलिस अधीक्षक अपराध एवं कानून व्यवस्था/श्रीमान क्षेत्राधिकारी सितारगंज महोदय के दिशा-निर्देशन तथा प्रभारी निरीक्षक सितारगंज महोदय के निकट नेतृत्व में उ0नि0 चन्दन सिहं बिष्ट व पुलिस टीम द्वारा निरोधात्मक कार्यवाही करते हुए 01 अभियुक्त को 01 अवैध तमंचे व 02 कारतूस के साथ गिरफ्तार किया गया है । उक्त सम्बन्ध मे कोतवाली सितारंगज मे FIR NO 35/2024 धारा 25(1क)ख A.ACT बनाम हरेन्द्र सिहं उर्फ हनी जाट पंजीकृत किया गया है अभियुक्त को6 माननीय न्यायालय पेश कर न्यायिक अभिरक्षा मे भेजा गया है।

नाम पता गिरफ्तार अभियुक्त
1- हरेन्द्र सिहं उर्फ हनी जाट पुत्र इन्द्रपाल सिहं निवासी बिरिया फार्म थाना सितारगंज जिला उधम सिहं नगर
बरामदगी
01 अवैध तमंचा 315 बोर मय 02 जिन्दा कारतूस 315 बोर

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम
1-उ0नि0 चन्दन सिह बिष्ट – चौकी प्रभारी सिसौना कोतवाली सितारगंज जिला उधम सिहं नगर
2-का0 887 कपिल कुमार – कोतवाली सितारगंज जिला उधम सिहं नगर
3-का0 1110 अर्जुन नगन्याल – कोतवाली सितारगंज जिला उधम सिहं नगर
4-का0 890 सुनील चौहान – कोतवाली सितारगंज जिला उधम सिहं नगर

सम्बंधित खबरें