

वर्तमान में पुलिस मुख्यालय स्तर से प्रचलित ऑपरेशन प्रहार के अन्तर्गत श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद उधम सिंह नगर महोदय द्वारा जनपद में नशे/ अवैश शस्त्र/चोरी की बढती घटनाओं के दृष्टिगत चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत श्रीमान पुलिस अधीक्षक नगर/श्रीमान पुलिस अधीक्षक अपराध एवं कानून व्यवस्था/श्रीमान क्षेत्राधिकारी सितारगंज महोदय के दिशा-निर्देशन तथा प्रभारी निरीक्षक सितारगंज महोदय के निकट नेतृत्व में उ0नि0 चन्दन सिहं बिष्ट व पुलिस टीम द्वारा निरोधात्मक कार्यवाही करते हुए 01 अभियुक्त को दिनांक 13-1-2024 की रात्रि समय करीब 21:40 बजे पूर्वी उकरौली में अग्रवाल धर्म कांटे के पास संदिग्ध हालत में घूम रहे एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया जिसके कब्जे से एक प्लास्टिक की पारदर्शी पन्नी में 7.20 ग्राम अवैध स्मैक बरामद हुई। उक्त सम्बन्ध मे कोतवाली सितारंगज मे FIR NO 41/2024 धारा 8/21 NDPS Act बनाम छिन्दर सिंह पंजीकृत किया गया है अभियुक्त को न्यायिक रिमांड हेतु माननीय न्यायालय पेश कराया जा रहा है।
नाम पता गिरफ्तार अभियुक्त
1- छिन्दर सिंह पुत्र मुख्तयार सिंह उम्र 24 वर्ष निवासी ग्राम बिचुआ थाना नानकमत्ता, जिला उधम सिंह नगर
बरामदा माल
एक प्लास्टिक की पारदर्शी पन्नी में 7.20 ग्राम अवैध स्मैक
गिरफ्तारी/बरामदगी करने वाली पुलिस टीम
1-उ0नि0 चन्दन सिह बिष्ट – चौकी प्रभारी सिसौना कोतवाली सितारगंज जिला उधम सिहं नगर
2- अ०उ०नि० सुरेंद्र सिंह दानू, चौकी सिसौना, कोतवाली सितारगंज जिला उधम सिहं नगर
3-का0 887 कपिल कुमार – कोतवाली सितारगंज जिला उधम सिहं नगर









