नशा मुक्ति अभियान के तहत चौकी बिंदुखत्ता लालकुआं पुलिस टीम की जबरदस्त कार्यवाही में भारी मात्रा में 168 पाउच कच्ची शराब के साथ 01आरोपी मय मो0सा0को किया गिरफ्तार।

श्री प्रहलाद नारायण मीणा एसएसपी महोदय नैनीताल के द्वारा जनपद नैनीताल में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी एवं बिक्री करने वालों के विरुद्ध प्रभावी नशामुक्ति अभियान चलाते हुए तत्काल आवश्यक कार्यवाही किए जाने हेतु समस्त थाना/चौकी प्रभारियों को सख्त दिशा निर्देश दिए गए हैं।

श्री हरबंश सिंह एसपी सिटी हल्द्वानी के दिशा निर्देशन, श्रीमती संगीता क्षेत्राधिकारी लालकुआं के पर्यवेक्षण में श्री डी0आर0 वर्मा प्रभारी निरीक्षक लालकुआं के कुशल नेतृत्व में नशामुक्ति अभियान हेतु थाना स्तर पर 02 अलग अलग पुलिस टीम गठित की गई टीम द्वारा क्षेत्र में शांति/कानून व्यवस्था अवैध मादक पदार्थों की रोकथाम करने हेतु चैकिंग के दौरान दिनांक 13.01.2024 को उ0नि0 गौरव जोशी चौकी प्रभारी बिन्दुखत्ता, कांस्टेबल तरुण मेहत,कांस्टेबल अशोक कम्बोज,कांस्टेबल विरेन्द्र रौतेला, के द्वारा बोड़खत्ता डाॅली रेज बजरी रोड देवी मंदिर बिन्दुखत्ता लालकुआं में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी की रोकथाम करने हेतु चैकिंग के दौरान आरोपी सुरेंद्र सिंह उर्फ सोनू पुत्र रमेश सिंह निवासी ग्राम अहरका थाना/त0 रतिया जिला फतेहाबाद हरियाणा हाल निवासी नजीबाबाद किच्छा उधम सिंह नगर उम्र 20 वर्ष के द्वारा बिना नंबर मोटरसाइकिल बजाज प्लैटिना में 168 पाउच कच्ची शराब को परिवहन करते हुए गिरफ्तार किया गया जिसके विरुद्ध कोतवाली लालकुआं में 60/72 आबकारी अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया।

सम्बंधित खबरें