शहरी विकास मंत्री राम सिंह कैड़ा ने विभागीय अधिकारी की ली बैठक विकास कार्य को गति देने के लिए निर्देश

राम सिंह कैड़ा

देहरादून। प्रदेश के शहरी एवं पर्यावरण,जलागम जलवायु परिवर्तन मंत्री राम सिंह कैड़ा ने आज विधानसभा सभागार में सभी विभाग के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की!

मंत्री ने कहा कि आज हमारी सरकार द्वारा शहरी विकास विभाग के माध्यम से की जाने वाली जन कल्याणकारी योजनाओं का रोडमैप तैयार किया गया है। उन्होंने विभाग के अधिकारियों को निदेर्शित करते हुए कहा कि विकास सम्बन्धी कार्यों को ससमय पूरा किया जाय जिससे जनमानस को किसी भी तरह की परेशानियों का सामना न करना पड़े।

शहरी विकास मंत्री ने बैठक में कुम्भ मेला 2027 के अन्तर्गत होने वाले कार्यों की भी समीक्षा की। उन्होंने कहा कि 2027 का कुम्भ दिव्य और भव्य बनाने हेतु मुख्य्मंत्री के नेतृत्व में हमारी सरकार दृढ़संकल्पित होकर कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि कुम्भ के दौरान श्रद्धालुओं और तीर्थ यात्रियों को सभी तरह की सुविधाएं प्रदान की जाए इसके लिए विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया गया है।

 

मंत्री ने कहा कि पर्वतीय क्षेत्रों में स्थित पुराने नौलों, नदियों – गधेरों जोकि सुखने की कगार पर हैं साथ ही पर्यावरण व जलवायु के संरक्षण का दायित्व हम सबका है और प्रदेश सरकार इस दिशा में गम्भीरता और प्रभावी रूप से कार्य कर रही है।

 

मंत्री ने पर्यावरण संरक्षण हेतु पर्वतीय क्षेत्रों में पेड़-पौधे लगाने पर जोर देते हुए कहा कि इस प्रयास से पर्वतीय क्षेत्रों में स्थित पुराने नौलों का भी संवर्धन भी हो पायेगा जिससे पानी के स्रोत भी रीचार्ज हो सकेंगे। उन्होंने कहा कि पेड़ लगाने से पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ जीवन भी बचेगा। उन्होंने कहा कि पहाड़ों में पेड़ अधिक से अधिक लगाने साथ ही पानी को कैसे संरक्षित किया जाए इस दिशा में प्रदेश सरकार ठोस कदम उठा रही है।

मंत्री ने कहा कि जलागम विभाग के अंतर्गत अनेकों संभावनाएं मौजूद हैं जिसे देखते हुए आज अधिकारियों को भविष्य का रोडमैप तैयार करने के निर्देश दिये गये हैं। उन्होंने कहा कि हम सभी को आपसी समन्वय स्थापित कर कार्य करने होंगे।

मंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि हमारा प्रयास है कि पहाड़ का पानी और पहाड़ की जवानी प्रदेश के विकास कार्यों में उपयोगी साबित हो इस दिशा में प्रदेश सरकार दृढ़संकल्पित है।

 

इस अवसर पर सचिव शहरी विकास नितेश झा, पर्यावरण सचिव आरके सुधाशु, अपर सचिव पराग मधुकर धकाते,मेला अधिकारी कुम्भ 2027 सोनिका, अपर सचिव शहरी विकास संतोष बडोनी, ,सचिव जलागम प्रबंधन दिलीप जावलकर, प्रोजेक्ट निदेशक कहकशा नसीम तथा अन्य विभागीय अधिकारीगण उपस्थित रहे।

सम्बंधित खबरें