उत्तराखंडःअभिनेत्री गीता उनियाल का निधन

उत्तराखंड के बेहद दुःखद खबर सामने आ रही है। देवभूमि का कला एवं संगीत जगत शोक डूब गया है। उत्तराखंडी गीतों की जानी-मानी अभिनेत्री गीता उनियाल का निधन हो गया है। अभिनेत्री गीता उनियाल से उनके लाखों फैन स्तब्ध है और उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं। गीता उनियाल का निधन उत्तराखंड फिल्म इंडस्ट्री के लिए बड़ी क्षति है जिसकी भरपाई कोई नहीं कर सकता है!

गौरतलब है कि उत्तराखंडी फिल्मों की जानीमानी अभिनेत्री गीता उनियाल पिछले कई वर्षों से कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से जूझ रही थीं। उन्हें 2020 में ब्रेस्ट कैंसर हुआ था। एक बार सफल सर्जरी होने के बाद दोबारा वे कैंसर ग्रसित हो गईं। गंभीर बीमारी होने के बावजूद भी उन्होंने काम के प्रति अपने लगाव को कभी कम नहीं होने दिया। पिछले साल जय मां धारी देवी में भी उन्होंने शानदार अभिनय किया है। इस फिल्म में उनके काम को देख कर कभी नहीं लगा कि वे कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से जूझ रही थी।

सम्बंधित खबरें