उत्तराखंड: इस जनपद में 24 जनवरी को सभी स्कूल-आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद,भारी बारिश का अलर्ट,

पिथौरागढ़। मौसम विभाग द्वारा जारी चेतावनी को गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी आशीष भटगाई ने जनपद में एहतियाती कदम उठाए हैं। विद्यार्थियों और छोटे बच्चों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए शनिवार, 24 जनवरी 2026 को जनपद के सभी शासकीय, अशासकीय, निजी विद्यालयों एवं आंगनबाड़ी केंद्रों में अवकाश घोषित किया गया है।

जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि खराब मौसम, बारिश, बर्फबारी और फिसलन की संभावनाओं को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है, ताकि किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना से बचा जा सके। आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होंगे और सभी विद्यालयों को इसका अनिवार्य रूप से पालन करने के निर्देश दिए गए हैं।

इसके साथ ही जिलाधिकारी आशीष भटगाई ने जनपद में आए पर्यटकों से भी विशेष अपील की है कि वे ऊंचाई वाले क्षेत्रों में जाने से परहेज करें। उन्होंने कहा कि मौसम के खराब रहने की स्थिति में जोखिम बढ़ जाता है, ऐसे में पर्यटक सुरक्षित स्थानों पर ही ठहरें और प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें।

सम्बंधित खबरें