उत्तराखंड:- तय हुई तिथि…. इस दिन खुलेंगे हेमकुंड साहिब के कपाट

हेमकुंड साहिब

उत्तराखंड राज्य में हेमकुंड साहिब के कपाट खुलने की तिथि तय हो चुकी है ट्रस्ट के अध्यक्ष ने मुख्य सचिव से मुलाकात की और हेमकुंड साहिब के कपाट 23 मई 2026 को श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए जाएंगे। ट्रस्ट द्वारा इस बार यात्रा को कुछ समय पहले आरंभ करने का निर्णय लिया गया है हेमकुंड साहिब प्रबंधन ट्रस्ट के अध्यक्ष नरेंद्रजीत सिंह बिंद्रा ने मुख्य सचिव आनंदवर्धन से तीर्थ यात्रा सीजन की तैयारी पर चर्चा करने के लिए मुलाकात की और इस दौरान विचार विमर्श करने तथा मौसम की स्थितियों का आकलन करने के बाद दोनों पक्षों ने गुरुद्वारा हेमकुंड साहिब के कपाट 23 मई को शनिवार के दिन खोलने का निर्णय आपसी सहमति से लिया। तीर्थ यात्रियों की सुविधा के लिए हरिद्वार ,ऋषिकेश, श्रीनगर, रतूड़ा ,जोशीमठ, घाघरिया में अपनी धर्मशालाओं में मुफ्त ठहरने और भोजन की व्यवस्था ट्रस्ट द्वारा की जाती है।

सम्बंधित खबरें