

देहरादून: उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। प्रसिद्ध लोक गायक नरेंद्र सिंह नेगी एवं किशन महीपाल को सम्मानित किया गया है।
किया सम्मानित
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक प्रसिद्ध लोक गायक नरेंद्र सिंह नेगी एवं किशन महीपाल को उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखंड आदि गौरव सम्मान पुरस्कार 2025 से सम्मानित किया है। दरअसल बीते कल शनिवार को देहरादून में राज्य जनजातीय शोध संस्थान द्वारा उत्तराखण्ड जनजातीय महोत्सव-2025 आयोजित किया गया। जिसमें मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सम्मिलित हुए। इस अवसर पर उन्होंने प्रसिद्ध लोक गायक नरेंद्र सिंह नेगी व किशन महिपाल को उत्तराखण्ड आदि गौरव सम्मान पुरस्कार से सम्मानित किया।
