उत्तराखंड: जाॅब अलर्ट: उत्तराखंड शिक्षा विभाग में चतुर्थ श्रेणी के पदों पर निकली बंपर भर्ती

जॉब एलर्ट,

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड में उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा विभाग ने चतुर्थ श्रेणी (Class-IV / Group-D) के कुल 2364 रिक्त पदों पर नई भर्ती की प्रक्रिया शुरू की है।

इतने पदों पर भर्ती

 

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इन पदों पर तैनाती विभिन्न कार्यालयों, स्कूलों और शिक्षा विभाग के अन्य कार्यालयों में की जाएगी। चयनित उम्मीदवारों को हर महीने ₹15,000 का मानदेय मिलेगा। यह प्रक्रिया आउटसोर्स के माध्यम से की जाएगी, जिसका लक्ष्य स्थानीय युवाओं को रोजगार के अवसर प्रदान करना है। चयनित अभ्यर्थियों को मुख्य शिक्षा अधिकारी कार्यालय, जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय, डीएवीटी कार्यालय, निदेशालय माध्यमिक एवं प्राथमिक शिक्षा कार्यालय तथा अन्य संबंधित संस्थानों में तैनात किया जाएगा।

 

देखें वेबसाइट

 

इस भर्ती के लिए योग्य और इच्छुक उम्मीदवारों को ऑनलाइन माध्यम से आवेदन करना होगा। भर्ती राज्य सरकार के रोजगार प्रयाग पोर्टल (rojgarprayag.uk.gov.in) पर जारी की गई है, और अभ्यर्थी 5 मार्च 2026 तक आवेदन कर सकते हैं। श

 

भर्ती में जिलेवार पदों का विवरण

 

• पौड़ी – 340 पद

• टिहरी – 268 पद

• अल्मोड़ा – 254 पद

• ऊधमसिंहनगर – 182 पद

• पिथौरागढ़ – 197 पद

• देहरादून – 195 पद

• उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर, चमोली, चम्पावत, हरिद्वार, नैनीताल आदि जिलों में भी रिक्तियाँ हैं।

सम्बंधित खबरें