
उत्तराखंड राज्य के औली में आज शुक्रवार से राष्ट्रीय शीतकालीन चैंपियनशिप शुरू होने जा रही है और स्कीइंग स्लोप में खेलों का रोमांच आज से देखने को मिलेगा। इस दौरान कुल 17 टीमें खेलों में प्रतिभाग करने के लिए औली पहुंच गई है। आयोजकों ने भी अपनी तैयारी पूरी करनी है। देश के विभिन्न राज्यों, सेना ,आईटीबीपी और सीआरपीएफ की कुल 17 टीमें स्कीइंग खेलों में प्रतिभाग करने के लिए पहुंच गई है। पंजीकरण के बाद बीते बृहस्पतिवार को स्लोप पर अभ्यास भी किया गया जिसके बाद आज से चैंपियनशिप खेल शुरू हो जाएंगे।








