उत्तराखंड:सेक्स रैकट, आपत्तिजनक रूप में मिले महिला-पुरुष. आपत्तिजनक सामान बरामद ।

सेक्स रैकेट

देहरादून में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, तीन गिरफ्तार, तीन महिलाओं को छुड़ाया

देहरादून। शहर के बिंदाल क्षेत्र में चल रहे एक देह व्यापार (सेक्स रैकेट) का पुलिस ने मंगलवार को भंडाफोड़ किया। इस कार्रवाई में एक महिला समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया, जबकि तीन महिलाओं को मौके से मुक्त कराया गया।

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों की पहचान रानी देवी, आशीष कुमार पांडेय और फूलो खान के रूप में हुई है। पुलिस को सूचना मिली थी कि गांधीनगर क्षेत्र में रघुनाथ मंदिर के पास एक मकान में अवैध गतिविधियां संचालित की जा रही हैं। सूचना के आधार पर मसूरी सर्किल ऑफिसर जगदीश पंत के नेतृत्व में एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट (AHTU) और कैंट थाना पुलिस की संयुक्त टीम का गठन किया गया।

टीम ने 16 मार्च की रात को छापेमारी की, जिसमें मकान के अंदर तीन महिलाओं और दो पुरुषों को आपत्तिजनक हालत में पाया गया। मौके से आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद की गई।

पूछताछ में खुलासा हुआ कि मुख्य आरोपी महिला अपने सहयोगी के साथ मिलकर लंबे समय से इस अवैध धंधे को चला रही थी। वे अन्य राज्यों से महिलाओं को नौकरी का झांसा देकर बुलाते थे और फिर उन्हें जबरन देह व्यापार में धकेल देते थे। आरोपी व्हाट्सएप के जरिए महिलाओं की तस्वीरें ग्राहकों को भेजते थे और फोन पर रेट व मिलने की जगह तय करते थे।

एक अन्य आरोपी महिलाओं को ग्राहकों तक पहुंचाने का काम करता था और इसके बदले कमीशन लेता था। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

सम्बंधित खबरें